ऊंचाहार: सनबिरवन किशुनदासपुर गाँव में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार क्षेत्र के सनबिरवन किशुनदासपुर गाँव निवासी नीरज कुमार 22 वर्ष पुत्र रामआसरे पिकअप चालक है।शुक्रवार की देर शाम नीरज घर पहुंचा और उसने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर कमरे में छत पर लगे पंखे के हुक से गमछे के सहारे फाँसी लगा ली, छोटी बहन नीलू ने उसे लटकते देखा तो चीख पुकार शुरू कर दी, जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।