मोकामा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को जनसुराज समर्थक दुलारचंद की हत्या के विरोध में शुक्रवार के तड़के लगभग 11 बजे धरहरा प्रखंड के औड़ाबगीचा गांव स्थित पंचायत भवन के पास प्रदर्शन कर दशरथपुर–धरहरा मार्ग को जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर गमला रखकर करीब पौने घंटे तक यातायात बाधित किया और आरोपियों की गिरफ्तारी एवं न्याय की मांग की।