पथरिया: सड़क दुर्घटना के बाद ट्रक में आग लगाने के मामले में पुलिस ने 7 नामजद और 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया
Patharia, Damoh | Dec 21, 2024 पथरिया के गढ़ाकोटा रोड बासाकला विद्युत कार्यालय के समीप खड़े ट्रक में पथरिया वार्ड 7 निवासी आकाश बहेरिया की टकराकर मौत होने के घटना के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा खड़े ट्रक आग लगाने का मामला सामने आया था जिसके बाद घटना के अगले दिन ट्रक मालिक एवं ट्रक चालक द्वारा पथरिया पुलिस थाने में घटना की जानकारी का उल्लेख कर आवेदन दिया था।