किशनगढ़ बास: मुसाखेडा स्कूल में परिवर्तनकारी मंगलवार की गूंज, ढाई सौ विद्यार्थियों ने कानूनी जागरूकता की पाठशाला सीखी
Kishangarhbas, Alwar | Apr 28, 2026
खैरथल तिजारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार सुबह 10:00 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुसाखेडा किशनगढ़ बास में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे नेविगेटिंग लाइफ लीगली अभियान के तहत एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब ढाई सौ विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। शिविर में साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए