पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद ने एनडीए शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट के सभी सदस्यों को बधाई दी
शपथ ग्रहण के बाद पूर्णिया सासंद संतोष कुशवाहा ने कहा कि विकास पुत्र नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में एनडीए सरकार का गठन हुआ। इस शपथ ग्रहण के मौके पर मैं भी मौजूद रहा। नीतीश जी समेत कैबिनेट के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं। उम्मीद है माननीय नीतीश जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में विकसित भारत का सपना पूरा होगा।