ताजपुर: ताजपुर में डेढ़ महीने में दो हत्याएं, पुलिस पर उठे सवाल, पूर्व विधायक ने कहा पुलिस निकम्मी है
ताजपुर थाना क्षेत्र के दरजानिया पुल के समीप डेढ़ महीने के भीतर दो लोगों की हत्या हो चुकी है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसको लेकर पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने कहा कि पुलिस निकम्मी हो गई है पुलिस अब तक मामले को सुलझाने में नाकाम रही है।