मिर्जापुर मंत्री आशीष पटेल ने ‘जनसंवाद’ में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित *जनसंवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों और एनडीए पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। मंत्री जी ने बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन से जुड़े प्रकरणों पर अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए।
इस दौरान मंत्री जी ने कहा - _"जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। हर व्यक्ति की समस्या का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है