हिस्ट्रीशीटर का शव सड़क पर रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शनः 8 माह की बच्ची को हाथ में लेकर न्याय की मांग
Sadar, Varanasi | Mar 22, 2024 वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के जलाली पट्टी नई बस्ती में हुए हिस्ट्रीशीटर सोनू यादव के हत्या के बाद परिजनों ने शुक्रवार देर शव को सड़क पर रख कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के भाई ने कहा कि आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए।