पटना ग्रामीण: सबलपुर पूर्वी पंचायत के योगी स्थान स्थित चाय अंडे की दुकान में आग लगने से दुकान के रखे सामान जलकर हुआ नष्ट
सबलपुर पूर्वी पंचायत की योगी स्थान स्थित चाय,अंडे की दुकान में आग लगने से मचा अफरा तफरी । अग्निशमन विभाग के टीम ने पहुंच कर आग पर तो काबू पा लिया लेकिन दुकान में रखे संतोष कुमार के सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन विभाग के कर्मी मनीष कुमार ने सोमवार को बताया कि यह घटना शनिवार की रात की है । जान माल की क्षति नहीं हुई है।