कोंडागांव: कोंडागांव में सुशासन तिहार बना सहारा, ई-रिक्शा से आत्मनिर्भरता की राह पर अघन्तीन नेताम
कोंडागांव जिले में सुशासन तिहार के तहत श्रम विभाग की ई-रिक्शा सहायता योजना से ग्राम चरकई की अघन्तीन नेताम को नया रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर मिला है। आज मंगलवार दोपहर 3 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों ई-रिक्शा प्राप्त करने के बाद अघन्तीन अब नियमित आय अर्जित कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की तैयारी में हैं।