रसूलाबाद: अंता गांव में कर्ज से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रसूलाबाद क्षेत्र के अंता गांव निवासी अरविंद उर्फ झल्लू पुत्र वंशनारायण ने गांव के बाहर स्थित हाईटेंशन पोल पर गमछे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब ग्रामीणों ने उनका शव फंदे से लटका देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।