महाराजगंज: बछरावां बस स्टॉप पर अज्ञात लोगों ने कंडक्टर को पीटा, पुलिस कर रही है मामले की जांच-पड़ताल
29 अप्रैल बृहस्पतिवार की दोपहर 3 बजे के आसपास टोल प्लाजा के पास एक महिला सवारी एवं चालक के बीच टिकट न लेने को विवाद हो गया। इसके बाद बछरावां स्टेशन पर पहुंचते ही महिला के द्वारा बुलाए गए अज्ञात लोगों ने चालक को जमकर मारा पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। चालक ने टिकट के बंडल भी उठा ले जाने का दबंगो पर आरोप लगाया। थाने मे शिकायत की गई है पुलिस जांच कर रही है।