शाहजहाँपुर। चिनोर स्थित होली एंजेल स्कूल में शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत जागरूकता शिविर लगाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।