पानीपत: महिला से जीजा-साले ने किया बलात्कार, पति को नौकरी का झांसा देकर बढ़ाई नज़दीकी
पानीपत जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पति को नौकरी दिलाने के बहाने एक व्यक्ति ने महिला से नजदीकी बनाई और इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे महीनों तक हवस का शिकार बनाया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।