मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सोमवार को शाम लगभग 6:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवपुर चक्क में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से देवपुर चक्क निवासी जुग्गी सिख उम्र 30 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।