कांके: रांची स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल से राजभवन तक आज विभिन्न आदिवासी संगठन निकालेंगे आक्रोश रैली
Kanke, Ranchi | Mar 13, 2024 हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आज आक्रोश रैली निकाली जाएगी। केंद्रीय सरना समिति सहित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोग बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर माल्यार्पण के बाद अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए राजभवन के पास पहुंचेंगे।