कांके: हरमू स्थित जेएमएम कैंप कार्यालय में जेएमएम महासचिव ने कहा- राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण
Kanke, Ranchi | Mar 12, 2024 इंडिया गठबंधन को राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिल सका। जिसपर जेएमएम ने प्रतिक्रिया दी है। जेएमएम महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं को राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि 4 मार्च को जेएमएम द्वारा एक पत्र राष्ट्रपति भवन भेजा गया था, जिसमें राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा गया था।