खेकड़ा: सांकरौद गांव में देवर ने भाभी पर ईंट मारकर की हत्या, आरोपी ने छत से कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के सांकरौद गांव में बुधवार शाम पारिवारिक विवाद में युवक ने अपनी भाभी की ईंट मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान चंचल के रूप में हुई है। जिनकी शादी नवीन से हुई थी। घटना के समय नवीन अपनी वेल्डिंग की दुकान पर थे। घर में चंचल और उनकी 4 माह की बेटी मौजूद थीं। आरोप है कि देवर साहिल, जो शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। घर पहुंचा और किसी बात को