बहराइच: बहराइच जिले में 25 हजार का फरार इनामी नेपाली तस्कर गिरफ्तार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने दी जानकारी
भारत-नेपाल सीमा पर मोतीपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी नेपाली मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर दो सप्ताह पूर्व पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। बीते 30 अप्रैल को मोतीपुर थाना क्षेत्र के बलई गांव में सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस नेपाल से आने-जाने वालों की जांच कर रही थी। तभी गिरफ्तार किया गया था। और वह फरार हो गया था। फिर गिरफ्तार हुआ है।