इंदौर: विदुर नगर में पानी की टंकी में मिला युवक का शव, पुलिस ने हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या के पहलुओं पर शुरू की जांच
Indore, Indore | May 27, 2025 इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके ही घर की पानी की टंकी में पाया गया। मृतक की पहचान 37 वर्षीय अंकुश माली के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, घटना के समय अंकुश की पत्नी अपने मायके गई हुई थी।