झांसी: झांसी के एसएसपी के निर्देश पर पीआरबी वाहनों की औचक चेकिंग, भगवंतपुरा समेत अन्य थाना क्षेत्रों में हुई चेकिंग
Jhansi, Jhansi | Nov 15, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में डायल 112 सेवा की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। शनिवार को डायल 112 प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस रिस्पांस व्हीकल्स (पीआरबी) की औचक चेकिंग की। यह आकस्मिक निरीक्षण गुरसराय, बड़ागांव और सदर थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा में हुआ।