माखन नगर: माखननगर थाना पुलिस की कार्रवाई, 10 फरार वारंटी गिरफ्तार
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 6, 2026
नर्मदापुरम पुलिस द्वारा जिले के सभी अनुभागों में चलाए गए कांबिंग अभियान के दौरान माखन नगर थाना पुलिस ने सक्रिय रूप से अपने क्षेत्र में वारंटियों की धरपकड़ की। अभियान के दौरान सोमवार को माखन नगर पुलिस ने 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा के मार्गदर्शन में कई गई।