मुगलसराय: मुगलसराय के शिवाला पुलिस चौकी के समीप बैक करते समय टोटो गिरा तालाब में, तीन महिला सहित एक किशोर घायल।
बुधवार की रात मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शिवाला पुलिस चौकी के पास टोटो बैक करते समय टोटो तलाब में पलट गया। जिसमे तीन महिला सहित एक 10 साल का किशोर घायल हो गया। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ इलाज़ चल रहा है। बताया जा रहा है टोटो में तीन महिलाएं के साथ एक 10 वर्ष का किशोर मुगलसराय बाजार से खरेदारी कर वापस सकुराबाद जा रहे थे।