भोरे: विश्रामपुर गांव में भोरे पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास और SC/ST एक्ट के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
भोरे थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास एवं SC/ST एक्ट के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर 3 बजे पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को मामला दर्ज हुआ था। तबसे उनकी तलाश जारी थी। गिरफ्तार अभियुक्त बबूना यादव उर्फ बाबू नंद यादव राकेश यादव नीतीश यादव उर्फ नितेश यादव बताई जा रहे हैं।