बांसवाड़ा: वाडगुन गांव में शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता को सांप ने काटा, मौत, शव मोर्चरी में रखा
भुंगड़ा थाना क्षेत्र के वाडगुन गांव से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता को जहरीले जानवर के काटने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि लचीता पत्नी अनिल निवासी वाडगुन के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, लचीता अपने घर में रोजमर्रा की तरह रसोई में चाय बना रही थी।