महाराजपुर: गढ़ीमलहरा के वेल्डिंग गैराज में बेहोश मिले दो युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
महाराजपुर के रहने वाले गुलाब अनुरागी और अरमान खान गढ़ीमलहरा में सचिन पटेल के यहां बेल्डिंग गैराज में काम कर रहे थे जहां वह बेहोशी की हालत मिले,जिन्हें प्राइवेट अस्पताल छतरपुर लाया गया था जहां से जिला अस्पताल रैफर किया,डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। परिजनों को आज 18 अप्रैल शाम 4:30 बजे जानकारी लगी और उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।