जमुआ: हिरोडीह: ज़मीन विवाद में घायल की मौत, हंगामा, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
Jamua, Giridih | May 26, 2026 हिरोडीह के बंगारो गांव में ज़मीन विवाद में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के बाद जोरदार हंगामा हुआ। मंगलवार को 12 बजे पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना मीडिया से साझा की।बताया जा रहा है कि 22 मई को गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस घटना में इन्द्रदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 25 मई को उनकी मौत हो गई।