लखनऊ में मडियांव पुलिस ने दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार आरोपी ने परिचित के घर ले जाकर कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश किया, दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो बनाकर धमकी दी।