गुण्डरदेही: नई दिल्ली प्रवास के दौरान कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी और गुंडरदेही अध्यक्ष प्रमोद जैन ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
नई दिल्ली प्रवास के दौरान कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी एवं गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी तथा केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी से सौजन्य मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों, समसामयिक मुद्दों एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। जनहित और विकास के प्रति यह संवाद क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गुण्डेरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने गुण्डरदेही के विकास के लिए विभिन्न विषयों को नेताओं के समक्ष रखा।