हनुमानगढ़: टाउन में बाइक सवार ने महिला की चेन छीनी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला
टाउन क्षेत्र में अज्ञात युवक महिला की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। इस संबंध में टाउन थाने में अज्ञात जने के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार अशोक हिसारिया पुत्र मदनलाल हिसारिया निवासी वार्ड 42 टाउन ने रिपोर्ट दी कि उसकी माता शनिवार सुबह करीब पांच बजे निकट ही भ्रमण व मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी।