रावतभाटा: भैंसरोडगढ़ थानाधिकारी मोहन सिंह शेखावत के पदभार ग्रहण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में पहुंचकर किया स्वागत
भैंसरोडगढ़ थानाधिकारी मोहन सिंह शेखावत के पदभार ग्रहण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। थानाधिकारी मोहन सिंह शेखावत ने आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय को अपनी पहली प्राथमिकता बताई। जो भी कानूनी अपराध करता है उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोहन सिंह शेखावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर व मुँह मीठा करवाकर किया स्वागत।