रावतभाटा: BJP पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता ऑफिस में विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठक
बिजली विभाग के सहायक अभियंता बीएस मेघवाल, कनिष्ठ अभियंता महावीर बैंसला को बिजली वितरण व व्यवस्थाओं की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया गया। पूर्व प्रधान राधेश्याम गुप्ता ने 32 केवी को GSS प्लांट से बाहर निकालने की बात रखी। भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को गर्मियों से पहले मरम्मत का कार्य करने की बात कही।