रावतभाटा: वैष्णो देवी के लिए रावतभाटा से निशुल्क यात्रा 9 मार्च से 12 मार्च तक होगी आयोजित, 101 यात्री करेंगे निशुल्क यात्रा
समाजसेवी व यात्रा संयोजक विजय गुप्ता ने बताया कि कुछ समय पूर्व बेगूं विधानसभा के विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ को 50 हजार 661 वोटों से जीत मिली थी। मन्नत पूरी होने को लेकर 101 यात्रियों को रावतभाटा से वैष्णोदेवी की निःशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। 9 मार्च सुबह 11 बजे विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे।