रावतभाटा: नीमच से कोटा वाया बेगूं सिंगोली रावतभाटा रेलवे लाइन के अन्तिम सर्वेक्षण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
भारतीय रेलवे विभाग द्वारा नीमच से कोटा वाया बेगूं सिंगोली रावतभाटा के अन्तिम सर्वेक्षण के लिए 5 करोड़ ,3 लाख ,25 हजार रुपए आवंटित किए जाने की खुशी में रावतभाटा स्थित हाटचौक में आतिशबाजी कर प्रधानमंत्री मोदी ,रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव , चित्तौड़गढ़ सांसद व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी , विधायक डॉ सुरेश धाकड़ के प्रति रावतभाटा के नागरिकों की तरफ से आभार जताया गया ।