पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के गांव बुआना लाखू में दिल्ली निवासी युवक की 30 कनाल 13 मरले जमीन फर्जी कागजात बनाकर हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का केस दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता सुखबीर सिंह निवासी बख्तावरपुर, नरेला, दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बुआना लाखू में यह जमीन खरीदी थी।