बकानी: बकानी कस्बे की पंचायत समिति में विकास अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण, कस्बेवासियों ने किया भव्य स्वागत
बकानी कस्बे की पंचायत समिति में विकास अधिकारी ने आज शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे पदभार ग्रहण किया । बकानी कस्बे की पंचायत समिति में विकास अधिकारी का पद कई दिनों से रिक्त चल रहा था, जिस पर आज रामावतार यादव ने पदभार ग्रहण किया । बकानी के विकास अधिकारी का पंचायत समिति के कर्मचारी व ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारियों ने फूलमाला व सफा पहनकर भव्य स्वागत किया ।