बकानी: क्षेत्रीय विधायक सुरेश गुर्जर ने जिला परिषद की बैठक में अधिकारियों के सामने बकानी और खानपुर क्षेत्र की समस्याएं रखीं
क्षेत्रीय विधायक सुरेश गुर्जर ने आज बुधवार को दोपहर 3:00 बजे जिला परिषद में आयोजित बैठक में अधिकारियों के सामने खानपुर व बकानी क्षेत्र की समस्याओं को रखा। विधायक द्वारा किसानों को ट्रांसफार्मर नहीं मिलने की समस्या का कहने पर बिजली विभाग के AC ने 15 दिन में ट्रांसफार्मर देने की बात कही। इस दौरान बैठक में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ समेत अधिकारी मौजूद रहे ।