बकानी: कस्बे में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में अब्दुल कलाम जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
बकानी कस्बे में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को शाम 4:00 बजे कांग्रेस कार्यालय में अब्दुल कलाम जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके महान व्यक्तित्व से संबंधित विचार प्रकट किये।कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।