पन्ना: युवती पर जानलेवा हमला, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
Panna, Panna | May 13, 2026 "पन्ना के लक्ष्मीपुर में आज सुबह सनसनी फैल गई। शौच के लिए गई युवती आरती यादव पर पड़ोसी युवक ने कट्टे और चाकू से जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी और उसके पिता को खंभे से बांधकर जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।"