पीलीभीत: रामनगरिया गांव में देसी शराब की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने की ₹1 लाख से ज्यादा कीमत की शराब की चोरी, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर पटपरा के रहने वाले झन्डू सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर की रात लगभग 12 बजे चोरों ने रामनगरिया गांव में स्थित देशी शराब की दुकान के ताले तोड़कर 10 पेटी 25 डिग्री झूम, 25 पेटी 36 डिग्री व एक पेटी 42 डिग्री एक बड़ी बैट्री लाल कलर, एक कैमरा और एक हजार रुपए नगद चोरी हो गए। बैटरी,कैमरे की कीमत छोड़कर, 104375 शराब चोरी।