पीलीभीत: सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा निर्माण की शिकायत करने पर चार दबंगों ने दो भाइयों को पीटा
सब्जी मंडी में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण अभियान चला कर अवैध निर्माण हटवा दिया था इसके बाद अतिक्रमण कार्यों को दोबारा निर्माण न करने की हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी गुरुवार को कुछ दबंग निर्माण करने लगे जब पूरे मामले की शिकायत दो भाइयों ने प्रशासन से की तो दबंगों ने उन्हें पीट दिया।