भोगांव: भोगांव बाजार की मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण 14 साल बाद नगर पंचायत द्वारा शुरू किया गया
भोगांव में वर्षों बाद मुख्य बाजार की सड़क का पुनर्निर्माण कार्य नगर पंचायत द्वारा शुरू किया गया है। इस पहल पर नगरवासियों और व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष की सराहना की है। नगर के बस स्टैंड से गिहार कॉलोनी और मुख्य बाजार की सड़क का इंटरलॉकिंग कार्य वर्ष 2006 से 2011 के बीच तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष उपमा दीक्षित ने कराया था।