चमोली: चमोली में विकास परियोजनाओं को तेजी, डीएम गौरव कुमार के सख्त निर्देश
चमोली में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वन भूमि हस्तांतरण समेत लंबित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सैद्धांतिक स्वीकृत परियोजनाओं को जल्द पूरा करने और वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव जल्दी तैयार करने के निर्देश दिए। किमाड़ा पेयजल योजना समेत सभी प्रकरण शीघ्र निस्तारित होंगे।