मैहर: शारदा कॉलोनी, मैहर में नाले के निर्माण पर कांग्रेस नेता प्रभात दुवेदी ने गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए
शारदा कॉलोनी पुराने एनएच से लगे नाले के निर्माण कार्य को लेकर नगर की राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने निर्माण कार्य पूर्ण होने के महज एक सप्ताह के भीतर ही नाले के क्षतिग्रस्त होने पर कड़ी नाराजगी जताई है।उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका की मिली भगत से ऐसा कार्य होने के आरोप लागये है।