सुपौल में जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सुपौल जिला परिषद सभागार में शनिवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सहान जनगणना अधिकारी सावन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।