शामली: शामली रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चलाया साइबर जन जागरूकता अभियान, बताए बचाव के तरीके
Shamli, Shamli | May 17, 2026 रविवार की दोपहर 3:30 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया की साइबर अपराधों से बचाव हेतु शामली के थाना आदर्श मंडी की पुलिस ने शहर के रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आम जन को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। OTP, पासवर्ड की सुरक्षा की जानकारी दी।