कुम्भराज: कुंभराज: पार्वती इंटक वेल पर ट्रांसफार्मर ठीक करते समय हुआ ब्लास्ट, टला बड़ा हादसा
Kumbhraj, Guna | May 17, 2026 कुंभराज नगर में पानी की सप्लाई वाले पार्वती इंटक वेल पर ट्रांसफार्मर में दो दिन से स्पार्किंग समस्या से एक दिन नगर में पानी सप्लाई प्रभावित हुई। 17 मई को तकनीकी टीम के मरम्मत कर जांच करते ही डीपी में ब्लास्ट हो गया, गनीमत रही बड़ा हादसा होने से बच गया। इसके बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया पानी सप्लाई शुरू कर दी गई। जनता का धैर्य और सहयोग के लिए आभार जताया।