चांदपुर: चांदपुर के गांव कुलचाना में गणपति बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड परिसर में खड़े ट्रक में लगी भीषण आग
बिजनौर में आज बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे चांदपुर क्षेत्र में स्थित गांव कुलचाना में गणपति बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड परिसर में खड़े एक ट्रक में अचानक से भीषण आग लग गई। बाद में अग्नि शमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग़ पर समय रहते काबू पा लिया घटना में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं हुई है