एटा: जिरसमी नहर के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, दो किशोर हुए गंभीर रूप से घायल
Etah, Etah | Feb 24, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के जिरसमी नहर के पास देर रात साढ़े 9 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल के पास डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो किशोर घायल हुए हैं। दोनों घायलों को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती करवाया है जहां पर दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।