गुरारू: गुरारू में मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Guraru, Gaya | May 4, 2026 थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को जेल भेज दिया गया जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को वादी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन में बताया गया कि वह गुरारू बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी टन्नू अचानक आकर गाली-गलौज किया।